May 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस ने दो अभियुक्तो को अलग अलग मामलो में किया गिरफ्तार।

गागलहेड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तो को अलग अलग मामलो में किया गिरफ्तार।

गागलहेड़ी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहारनपुर के द्वारा जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार द्वारा हमराही कांस्टेबल आशीष कुमार के जिला बदर अपराधी आकिल पुत्र जुबैर निवासी ग्राम मक्काबास थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को मय एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 1/21 धारा 10 यूपी गुण्डा एक्ट व अपराध संख्या 2/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
वही उप0नि0 गागलहेड़ी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार द्वारा हमराही कांस्टेबल आशीष कुमार के थाना हाजा के मु0अ0स0 379/20 धारा 147/452/354/323 भादवि के वांछित अभियुक्त धर्मसिंह पुत्र भरता निवासी ग्राम हरियाबांस थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय भेजा गया

About The Author

error: Content is protected !!