June 2, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां शारदे पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई

(रिपोर्ट: दिनेश सैनी) मानवाधिकार एवं महिला सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा सोम कुमार कन्हैया के निर्देशानुसार संगठन के रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां शारदे पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ संगठन की पदाधिकारी मीनू गोयल द्वारा मां शारदे एवं सभी पदाधिकारीयों के तिलक द्वारा हुआ इस अवसर पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि sm कंप्यूटर वाले मनोज भैया रहे जिन्होंने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद सभी ने मां सरस्वती को भोग लगायाइस अवसर पर संगठन के नवीन पदाधिकारीयों राजकुमार बत्रा को संगठन का मंडल अध्यक्ष. एवं योगेश धीमान को मंडल सचिव के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए कार्यक्रम को एचपी इंटर कॉलेज की अध्यापिका अल्पना पुंडीर जी ने संबोधित करके मां शारदे की महिमा का वर्णन किया मनोज ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भरसक हर संभव सहयोग देने की बात कही. संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा राठौर ने मनोज भैया को संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव रखा. और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा सोम कुमार कन्हैया जी से विचार विमर्श करके उनकी नियुक्ति करने की बात कही. इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारीयों का स्वागत माला एवं पटके से किया गया,कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा राठौर राष्ट्रीय संरक्षक सविता वर्मा राष्ट्रीय सचिव अतुल जैन राष्ट्रीय उप सचिव मेघराज सिंह. राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जतिन राठौर प्रदेश अध्यक्ष प्रिया चौहान मंडल अध्यक्ष चित्रा गर्ग मंडल अध्यक्ष राजकुमार बत्रा आदि मौजूद रहे।

About The Author

error: Content is protected !!