July 28, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

दस लीटर अवैध कच्ची शराब व चार लीटर रेक्टिफाइड सहित एक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने दस लीटर अवैध कच्ची शराब व चार लीटर रेक्टिफाइड सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार अवैध शराब की बरामदगी, अवैध निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर भूरा बराला मार्ग से दस लीटर अवैध कच्ची शराब एवं चार लीटर रेक्टिफायर सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए शराब तस्कर ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शाहबाज पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला मिर्दगान थाना कांधला बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को भेजा जेल।

About The Author

error: Content is protected !!