September 25, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

कैराना। कैराना पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें तथा दो अवैध चाकू बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस ने जगनपुरी की पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र अनवर, निवासी ग्राम राणा माजरा, थाना सनौली, जिला पानीपत, हरियाणा और असलम उर्फ भूरा पुत्र वशीर, निवासी मोहल्ला गुलशन नगर, कस्बा व थाना कैराना, शामली के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर UP19R6118 बरामद की, जिसे पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी किया गया था।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री से 13 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने एक अन्य आरोपी रवि पुत्र सुरेश, निवासी गुलशननगर, कैराना को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोरी से जुड़े हैं और बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ गाजियाबाद, शामली और पानीपत से चोरी की गई हैं। संबंधित मामलों में पुलिस कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!