April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

180 लीटर अवैध कच्ची शराब व 500 लीटर लहन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने दो शराब तस्करों को 180 लीटर अवैध कच्ची शराब व 500 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार अवैध शराब की बरामदगी, अवैध निर्माण एवं तस्करी में लिप्त आपराधिक के अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्र अधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास के सूचना पर ग्राम बरनावी के जंगल में अवैध शराब के निर्माण को चलाए जा रहे भट्टी पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को 180 लीटर अवैध कच्ची शराब,500 लीटर लहन व अवैध कच्ची शराब बनाने के प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर मिले 500 लीटर लहन एवं भट्टी को नष्ट करा दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम मांगा पुत्र टेल सिंह व शेर सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासीगण ग्राम मुकंदपुर खेड़ी बरनावी बताया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

About The Author

error: Content is protected !!