March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ओवरलोड रेत से भरे डंपर सहित दो गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने रेत से भरे ओवरलोड डंपर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार व उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान खुरगांन चौराहे से एक ओवरलोड रेस से भरे डंपर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम पाली पुत्र गयूर व गयूर पुत्र आस मोहम्मद निवासीगण ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर खुर्द जनपद मेरठ बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!