सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीली गोलियां अल्प्राजोलम व 110 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्र अधिकारी कैराना कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान काकोर मस्जिद के पास से सो नशीली गोलियां अल्प्राजोलम व 110 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मेहरुदीन पुत्र बासा निवासी ग्राम पंजीठ बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार