May 11, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 42 शिकायतों में से 8 का निस्तारण

सन्नी गर्ग

कैराना। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से आठ का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

मंगलवार को कैराना तहसील सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी उभद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से आठ का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौप कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आई। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार कैराना प्रवीण कुमार व बीडीओ कैराना गोपाल चौधरी एसडीओ विद्युत विभाग अतुल कुमार यादव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author

error: Content is protected !!