August 10, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस ने एक अभियुक्त को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

गागलहेड़ी। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 एस चन्नप्पा निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक विजय सिंह मय हमराहीगण का0 अनुज सिरोही का0 विनीत तोमर के द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त को सागर पुत्र बुलबाल सिंह निवासी ग्राम तिवाया थाना गागलहेड़ी सहारनपुर को एक चोरी की मोटरसाइकिल UP07 H 9176 के साथ गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी किया बरामद।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त को मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

About The Author

error: Content is protected !!