जलालाबाद/शामली
मानव जीवन के लिए रक्तदान पुण्य कर्म है। इस मानव सेवा को कस्बा निवासी युवक ने रक्तदान करके लोगों के जीवन को बचाने का काम किया। पड़ोसी जनपद में इस सराहनीय कार्य के लिए युवक को सम्मानित किया। समान होने पर कस्बा वासियों ने खुशी जताई ।
जलालाबाद के मोहल्ला कटहरा बाजार निवासी लव गौड़ ने सन 2015 में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में कॉमर्स संकाय में प्रवेश लिया था। कॉलेज में अध्ययन करते समय मन में विचार आया की जीवन में रक्तदान मानव सेवा है। इसी प्रेरणा को लेकर सहारनपुर के रोटरेक्ट क्लब के साथ मिलकर रक्तदान क्षेत्र में कार्य शुरू किया। अपने कॉलेज के अध्ययनरत साथियों को इस मुहिम से जोड़कर ऐसी टीम गठित की जो जिला अस्पताल की रक्त यूनिट से जुड़ गई। जहां भी रक्त की आवश्यकता होती यह टीम रक्तदान करने के लिए पहुंच जाती। इस सराहनीय कार्य से सहारनपुर की सामाजिक संस्थाएं जुड़ गई । सन 2017 में इस होनहार युवक को राजकीय अस्पताल की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को पुरस्कृत करने की संस्तुति भेजी। इस संस्तुति पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया। रविवार में सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षा ग्रह पर क्या नाम है ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा फैमिली ऑफ फैमिली ऑफ फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्त वीर सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित होने सभासद राजेश सैनी, चौधरी इस्तकार, साजिद मंसूरी, नाजिम मलिक, भूरा मलिक, जनेश्वर सैनी, कासिम, सोनू ,अजीम बैग ने खुशी जताई ,।
रिपोर्ट:-सतेन्द्र राणा
थानाभवन/शामली
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया