वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को लिया अपने कब्जे में।
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड बादशाहपुर में काफी समय से अवैध रूप से चलाई जा रही आरा मशीन को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर मुकदमा पंजिकृत कराया।
वन विभाग के अधिकारियों को काफी समय से इसकी शिकायतें मिल रही थी जिस पर वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरा मशीन को चलता पाया और जेबीसी की मदद से उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया ओर आरामशीन स्वामी मोहतसिन पुत्र जरीफ के विरुद्ध कोतवाली देहात में मुकदमा पंजिकृत कराया।
वन दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरा मशीन स्वामी को
कई बार समझाने के बाद भी न मानने पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए मशीन को कब्जे में लिया और मुकदम पंजिकृत करा गया।
इस मौके पर रेंज अधिकारी उमेश चंद शर्मा, वन दरोगा विक्रम सिंह यादव, वन दरोगा प्रेमशंकर तिवारी, वन दरोगा सुनील कुमार, वनरक्षक दुर्गेश कुमार, विश्व नाथ कुशवाह आदि मौजूद रहे।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया