May 2, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

चोरी की बाइक व अवैध चाकू के साथ बाइक चोर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान ग्राम बुच्चाखेड़ी से एक युवक को चोरी की बाइक स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट की व एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रोहित उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम पंजीठ बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में गहनता से जानकारी कर रही है।

About The Author

error: Content is protected !!