April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

बीस लीटर अवैध कच्ची शराब व आठ लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व आठ लीटर रेक्टिफाइड के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पंजीठ से दो शराब तस्करों को बीस लीटर अवैध कच्ची शराब व आठ लीटर रेक्टिफाइड के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम जावेद पुत्र महबूब व एहसान पुत्र अनीस निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर राई बताए हैं।पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!