April 20, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

नशीले पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को दस ग्राम नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बुच्चाखेड़ी से एक्टिवा स्कूटी संख्या एचआर 60 के 9861 पर सवार युवक को नशीले पदार्थ दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम गंदराऊ बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!