April 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद:- कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी में बारात घर का लोकार्पण किया

जलालाबाद/शामली

जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में प्रदेश सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री ने बारात घर का लोकार्पण कर केंद्र व राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में हो रहे विकास की उपलब्धियां गिनाई। प्रत्येक 2 माह पश्चात निकाय में पेंशन शिविर के आयोजन की जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया। कस्बे के मोहल्ला रामरतन मंडी स्थित श्री ठाकुरद्वारा बरात घर का निर्माण प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री ने निजी दान राशि से कराया । शनिवार शाम में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर गन्ना कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जन- जन तक विकास पहुंचाने का काम किया है। स्वास्थ्य ,शिक्षा, परिवहन ,विद्युत ,आवास, पेंशन सुविधा का आमजन लाभ ले रहा। क्षेत्र में गंगा, -यमुना गदेवड़ा संगम छोटे हरिद्वार के रूप में तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में संपर्क मार्गो का निर्माण कराया गया। तीतरों मार्ग पर फाटक निकट से भास्कर मंडी तक कच्चे मार्ग को तारकोल युक्त सड़क का जल्द निर्माण होगा। भास्कर मंडी में ग्राम पंचायत भूमि अवैध कब्जा मुक्त की गई है। इस भूमि पर अंतिम संस्कार के लिए शमशान स्थल तैयार होगा। चकबंदी के माध्यम से भू माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई होगी। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र पाल ने किया। जिला कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ,वेदपाल सिंह ,भाजपा नेता जनेश्वर सैनी, अशोक कोरी, बबली कश्यप ,हरिओम उपाध्याय, तीरथ पाल, सुशील जैन ,सुशील मोदी विशाल सैनी, नरेश शर्मा ,डॉक्टर रामफूल सिंह, डॉक्टर जगदीश सैनी, बिजेंदरपाल, लक्ष्मीचंद, डॉक्टर जगदीश सैनी का सहयोग रहा।

सतेन्द्र राणा

थानाभवन, शामली

9411608030

About The Author

error: Content is protected !!