जलालाबाद/शामली
जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। दवाई ,टीकाकरण, आंखों ,खून बलगम की जांच की । महिला बच्चों मैं कुपोषण पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जानकारी दी।
जलालाबाद कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से किया। मेला में चिकित्सक मेला प्रभारी डॉ विक्रम सिंह ,आयुष चिकित्सक सुरेंद्र कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमा शबाना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार ने मेला में मरीजों का उपचार किया। बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण नर्स सुप्रिया ने किया। खून- बलगम की जांच रितिका ने की। बच्चों ,महिलाओं में कुपोषण को लेकर आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने जानकारी दी । बच्चों का वजन तोला गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सलाह दी की हरी सब्जियों, दाल ,मेवा युक्त पंजीरी ,गुड ,मौसमी फलों का सेवन बच्चों व महिलाओं को प्रतिदिन करना चाहिए। रोजमर्रा के भोजन में इन्हें समावेशित करने से खून की कमी व कुपोषण का सामना नहीं करना पड़ता है। आयुष चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुर्वेद का जीवन में बहुत महत्व है। आयुर्वेद पद्धति खानपान पर संयम की सीख देती है। इस समय त्वचा, पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक है। त्वचा की बीमारियों से बचने के लिए साफसाफ- सफाई का ध्यान रखना चाहिए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमा शबाना ने बताया कि स्त्री रोगों का समय से उपचार अवश्य होना चाहिए। लापरवाही पर ऐसी बीमारियां स्त्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। दवाई वितरण फार्मेसिस्ट मुकेश कुमार ने किया। आंखों की जांच डॉ विनोद कुमार ने की। इस मौसम में आंखों को धूल से बचाने की सलाह दी। मेला में 250 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाएं ली।
सतेन्द्र राणा
थानाभवन, शामली
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया