November 6, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद मे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर के मुख्य शिखर का नवीनीकरण एवं स्वर्ण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया

जलालाबाद/शामली

जलालाबाद जैन मंदिर के शिखर का शिलिन्यास किया।

जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर के मुख्य शिखर का नवीनीकरण एंव स्वर्ण कार्य का भव्य शिलान्यास प्रबंध समिति द्वारा किया गया। प्राचीन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जैन मंदिर के शिखर का नवीनीकरण एवं स्वर्ण कार्य का भव्य शिलान्यास पूजन पाठ के साथ किया गया। पंडित सन्नत जैन ने विधि विधान से पूजन कराया, पूजन में मुख्य रूप से जेके जैन शामली, सुभाष चंद्र जैन ननौता, तरुण जैन शामली, सत्येंद्र जैन, सुशील जैन, ऋषभ जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिखर का निर्माण शील चंद जैन जोहरी व धर्म पत्नी विमला देवी जैन की स्मृति में उनके पुत्र विपिन कुमार जैन धर्म पत्नी अनीता जैन सिविल लाइन दिल्ली द्वारा कराया जाएगा। समिति के महामंत्री सुशील जैन ने बताया 4 अप्रैल 2021 को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव छुल्लक रतन 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा जिसकी कमेटी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। सत्येंद्र जैन राकेश जैन प्रदीप जैन भूपेंद्र जैन उमेश जैन मुकेश जैन सुभाष जैन जेके जैन ऋषभ जैन सचिन जैन सुशील जैन आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

सतेन्द्र राणा

थानाभवन, शामली

9411608030

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!