April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

जलालाबाद:- गंगे चं यमुने प्रकृतिक सरक्षण यात्रा का कुआं खेड़ा संगम पर किया गया भव्य स्वागत

जलालाबाद/शामली

गंगा -यमुना नहर संगम पर गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने स्वागत किया। संगम किनारे गंगा यमुना नहर को निर्मल -स्वच्छ बनाने के लिए पॉलिथीन, कूड़ा करकट निकाला। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु तट किनारों पर पौधारोपण किया। गंगा यमुना की सामूहिक आरती में सैकड़ों लोग शामिल रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा जनपद सहारनपुर से होती सोमवार में गंगा यमुना नहर संगम पर पहुंची। यहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। संगम पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ पंडित राहुल ने संपन्न कराया। देवबंद ,शामली जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यज्ञ उपरांत गंगा यमुना नहर संगम पर साफ सफाई अभियान शुरू किया। इस अभियान में क्षेत्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पॉलिथीन, जल को प्रदूषित करने वाली अन्य सामग्री बाहर निकाली। छायादार प्रजाति के आम ,गुल्लर, नीम, पारिजात प्रजाति के पौधे संगम किनारों पर रोपित किए। गंगा- यमुना की सामूहिक आरती की गई। आरती पश्चात हलवा प्रसाद वितरित किया। मेरठ प्रांत संयोजक पर्यावरण राम अवतार ने बताया की गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का उद्देश्य प्रकृति व पर्यावरण को लेकर जागरूक करना है। वायु ,जल, पृथ्वी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। यात्रा संगम से तीतरों मार्ग से होती जलालाबाद पहुंची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता सुनील पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां से यात्रा थाना भवन के लिए रवाना हो गई। राकेश जैन, देवेंद्र कुमार राणा,कहा,खण्ड प्रचारक रवि राणा,जितेन्द्र, सुशील ,विराट ,ठाकुर सोमवीर सिंह, योगी शेखर, , प्रियांशु ,रामकुमार शर्मा तीतरों, कर्मवीर, श्यामवीर ,राकेश, कुलदीप वालिया ,अश्वनी, परीक्षित, अक्षय ,सुनील प्रजापति, शेखर राणा उमरपुर,अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने में रहे।

सतेन्द्र राणा

थानाभवन, शामली

9411608030

About The Author

error: Content is protected !!