April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

दस पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने दस पेटी अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का एवं तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे आगामी पंचायत चुनाव एवं आने वाले होली के त्यौहार के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम एवं इसके कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान यमुना ब्रिज चैक पोस्ट पर हरियाणा की ओर से आ रही फोर्ड फिस्टा गाड़ी संख्या एचआर 31 डी 9300 को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से हरियाणा मार्का की दस पेटी अवैध देशी शराब रसीला संतरा की 6 पेटी व जगधारी मार्का की 4 पेटी बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दोनों शराब तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम हरपाल उर्फ सोनू पुत्र जेनेश्वर निवासी ग्राम ताना थाना गढ़ीपुख़्ता व अमित पुत्र जसवीर निवासी राजीव गांधी रोड कस्बा ननौता जनपद सहारनपुर बताए हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा से तस्करी कर शराब आगामी पंचायती चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरण करने हेतु ग्राम ताना थाना गढ़ीपुख़्ता ले जाई जा रही थी।पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!