April 12, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर केमिकल के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर अपमिश्रित शराब बनाने के केमिकल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी त्योहारों एवं पंचायती चुनाव के शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत चलाए जा रहे अवैध शराब निर्माण में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर अपमिश्रित शराब बनाने के केमिकल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम नवीन ऊर्फ धोनी पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम गंदराऊ बताया है।पुलिस ने युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!