जलालाबाद/शामली
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद की कांशी राम आवास कॉलोनी के वोटरों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत जलालाबाद देहात की वोटर लिस्ट में जोड़ने के संबंध में ज्ञापन दिया काशीराम कॉलोनी आवास मे रह रहे वोटर काफी वर्षों से अपने मताधिकार से वंचित है। कॉलोनी में रहने वाले लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते जिससे उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। कॉलोनी निवासी डॉ इरफान ने बताया कई बार उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दे चुके हैं ,लेकिन कॉलोनी निवासियों का कोई समाधान नहीं हुआ, नगर पंचायत वह जलालाबाद देहात में कहीं भी उन्हें मताधिकार का अधिकार नहीं दिया गया, जिससे कॉलोनी निवासी काफी वर्षों से वंचित है। कॉलोनी निवासी सोमपाल वर्मा ने बताया कई बार उच्च अधिकारियों तक ज्ञापन देकर जलालाबाद देहात की वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए अपील की गई लेकिन हर बार कॉलोनी निवासी अपने मताधिकार से वंचित रह जाते हैं।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे