जलालाबाद/शामली
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोवीड वैक्सीन के टीके लगाए गए।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना को ध्यान में रखते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी स्त्री पुरुषों को कोवीड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिनको भी टीके लगने का पता चला, वह तुरंत अस्पताल में पहुंचा और अपना आधार कार्ड दिखाते हुए वैक्सीन लगवाई। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि पी एच सी पर लोगो ने बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवाई, कस्बे व ग्रामीणों सहित 150 व्यक्तियों को टीके लगाए गए,। टीके लगाने वाली टीम में केंद्र प्रभारी डॉ विक्रम सिंह, रविता, सी.एच.ओ. रितिका, फार्मेसिस्ट मुकेश कुमार आदि स्टाफ ने टीकाकरण किया। अस्पताल में आए व्यक्तियों ने बताया कि पी एच सी केंद्र पर स्टाफ की बहुत कमी है। मुकेश कुमार फार्मेसिस्ट ने सभी टीके लगवाने आए लोगों को वैक्सीन के बारे में अच्छे से समझाया।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
हिंदुस्तान ओलंपियाड में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेदांता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे