*किसान आंदोलन से क्षुब्ध होकर यूपी महिला आयोग की सदस्य एवं BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंवदा सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा* साथ ही प्रियंवदा तोमर ने योगी सरकार पर भी हमला भी बोला है सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी व किसान आंदोलन से क्षुब्ध होकर यूपी महिला आयोग की सदस्य एवं BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रियंवदा सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा *उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर एवं BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंवदा सिंह तोमर ने इस्तीफा दे दिया है*. इस्तीफे के साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. प्रियंवदा सिंह तोमर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी, प्राथमिक सदस्यता के साथ ही महिला आयोग सदस्य पद से भी इस्तीफा दिया है। प्रियंवदा सिंह तोमर ने त्यागपत्र में कहा है कि वह किसान परिवार से आती हैं। किसानों का आंदोलन चल रहा है और 300 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। अन्नदाता के प्रति भाजपा और सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा से बहुत आहत हूं। आज भ्रष्टाचार चरम पर है। वह महिलाओं को न्याय दिलाने में भी असमर्थ हैं। भाजपा में योग्य महिलाओं की उपेक्षा से भी घोर निराशाजनक स्थिति है। *सरकार में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप* प्रियंवदा तोमर ने योगी सरकार पर भी हमला भी बोला है। उन्होंने इस सरकार में भ्रष्टाचार की बात कही है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। मैं स्वयं आयोग की सदस्य रहते हुए भी महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में योग्य महिलाओं की उपेक्षा से भी घोर निराशाजनक स्थिति है। ऐसी परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे रही हूं। इसी के साथ नैतिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से भी त्यागपत्र देती हूं। इसके लिए आयोग को अलग से पत्र भेजा है। प्रियंवदा तोमर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी व किसान आंदोलन से क्षुब्ध होकर यूपी महिला आयोग की सदस्य एवं BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रियंवदा सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर एवं BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंवदा सिंह तोमर ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. प्रियंवदा सिंह तोमर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी, प्राथमिक सदस्यता के साथ ही महिला आयोग सदस्य पद से भी इस्तीफा दिया है। प्रियंवदा सिंह तोमर ने त्यागपत्र में कहा है कि वह किसान परिवार से आती हैं। किसानों का आंदोलन चल रहा है और 300 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। अन्नदाता के प्रति भाजपा और सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा से बहुत आहत हूं। आज भ्रष्टाचार चरम पर है। वह महिलाओं को न्याय दिलाने में भी असमर्थ हैं। भाजपा में योग्य महिलाओं की उपेक्षा से भी घोर निराशाजनक स्थिति है। प्रियंवदा तोमर ने योगी सरकार पर भी हमला भी बोला है। उन्होंने इस सरकार में भ्रष्टाचार की बात कही है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। मैं स्वयं आयोग की सदस्य रहते हुए भी महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में योग्य महिलाओं की उपेक्षा से भी घोर निराशाजनक स्थिति है। ऐसी परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे रही हूं। इसी के साथ नैतिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से भी त्यागपत्र देती हूं। इसके लिए आयोग को अलग से पत्र भेजा है। प्रियंवदा तोमर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया