जलालाबाद/शामली
एकादशी पर मंदिरों में हुआ भगवान विष्णु का गुणगान।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में मंदिरों में एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। एकादशी व्रत रखकर एकादशी महात्म्य का श्रवण किया। बोहरान मंदिर, पंजाबी सत्संग मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर मोती बाजार, खटीकान मंदिर में एकादशी पर भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। एकादशी के बारे में कथा श्रवण कराई गई।पंं पंडित प्रणव भारद्वाज ने मंदिर में श्रद्धालुओं को एकादशी महातम के बारे में बताते हुए श्रद्धालुओं को कथा सुनाई और सभी ने मिलकर भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में संकीर्तन किया जिसमें भगवान श्री राधा कृष्ण से संबंधित भजनों के द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी ने निराहार रहकर व्रत रखा। श्याम काल व्रत का परायण किया। भगवान श्री की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बोधराज नारंग, राजकुमार रोहिल्ला, सुंदर नारंग, प्रमोद मित्तल, मीरा देवी, योगेश देवी, शकुंतला शर्मा, शोभाराम आदि मौजूद रहे।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान