जलालाबाद/शामली
खेत में बेसहारा पशुओं से फसल का बचाव करने पहुंचे किसान की खेत में मौत हो गई।
जनपद शामली कस्बा जलालाबाद क्षेत्र के गांव इरशाद पुर माजरा में फूल सिंह पुत्र बुध सिंह उम्र 75 वर्ष के खेत गांव के निकट है। बताया जाता है कि बुजुर्ग किसान शुक्रवार देर शाम में बेसहारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए देखभाल करने पहुंचा। काफी समय तक खेत से वापस घर ना आने पर परिजन खेत में पहुंचे। वहां पर किसान मृतक पाया गया। जलालाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व सपा नेता शेेर सिंंह राणा पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि किसान की खेत में आकस्मिक मौत हुई है। परिजनों का कहना है की जंगली पशुओं को खेत में देखकर किसान की दहशत में मौत हुई है। शेर सिंह राणा ने म्रतक फूल सिंह के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन