जलालाबाद/शामली
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जलालाबाद पुलिस ने की दुकानदारों से अपील।
जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जुर्माना अभियान संचालित किया। 40 ऐसे लोग पाए गए जो कोरोना महामारी में अपना व दूसरों का बचाव करने के लिए राजी नहीं। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पुनिया ने कस्बे में गस्त कर बिना मास्क व बेवजह, घूम रहे लोगों पर जुर्माना किया। पुलिस ने बाजार ,मोहल्ले की गलियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए अपील की। पुलिस दुकानदारों से सहयोग मांग रही है,कि ऐसे में वही दुकानदार, दुकान खोलें जिनको शासन की ओर से आदेश दिए हैं,और दुकान पर ज्यादा भीड़ एकत्र न होने दें।दुकान पर बिना मास्क के आए ग्राहकों को समान न दे। ऐसे दुकानदार जिनको गाइडलाइन के तहत दुकान न खोलने के निर्देश दिए हैं वे दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखे, और कोरोना गाईडलाइन का पालन करें।
सतेन्द्र राणा
9411608030




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया