सन्नी गर्ग
कैराना। पुलिस ने एक युवक को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आंशिक कर्फ्यू का पालन कराए जाने के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान जंधेड़ी रोड़ मदरसे के निकट से एक युवक को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम जीशान पुत्र सलीम निवासी तीतरवाड़ा चुंगी मोहल्ला रेतेवाला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार