October 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

पुलिस ने शराब की भट्टी पर छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची 350 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आंशिक कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बरनावी के जंगल में अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर मौके से 110 लीटर अवैध कच्ची शराब,350 लीटर लहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एक लोहे का ड्रम,एक बड़ा पतीला,एक बड़ा भिगोना व मग के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके पर मिली 350 लीटर लहन एवं भट्टी को नष्ट करा दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बरनावी के जंगल में चलाई जा रही है अवैध शराब की भट्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो शराब तस्करों को अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम गुरुमुख सिंह पुत्र जीत सिंह व सिमरन जीत पुत्र गुरुमुख सिंह निवासीगण ग्राम डोकपुरा थाना झिंझाना बताये है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह,कांस्टेबल ललित,कांस्टेबल अमित,कांस्टेबल नितेश एवं कांस्टेबल संजीव शामिल रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!