सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने एक महिला को 10 ग्राम स्मैक व विक्रय नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान सोमवार की देर शाम खुरगान चौराहे के पास खुरगान रोड़ से एक महिला को 10 ग्राम स्मैक व विक्रय से प्राप्त 24500 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम साजिदा उर्फ शारदा पत्नी ईनाम निवासी ग्राम मंडावर बताया है।पुलिस ने महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, कांस्टेबल अमित सांगवान,कॉन्स्टेबल जितेंद्र शर्मा एवं महिला कांस्टेबल इति चौधरी शामिल रहे।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार