April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब,5 लीटर रेक्टिफाइड शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गोगवान के जंगल के पास रजवाहा पटरी से मोटरसाइकिल संख्या एचआर 60 एच 9337 से तस्करी कर ले जाए जा रही 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ तीन शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कुम्मद पुत्र मूदा,हाकम अली पुत्र मकसूद व उमेर पुत्र ऐजाज निवासीगण ग्राम गोगवान बताये हैं।पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!