सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित,वारंटी एवं गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर शामली बस स्टैंड कैराना से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभिषेक पुत्र मेहताब निवासी मोहल्ला ऑलकला को किया गिरफ्तार।पकड़े गए गैंगस्टर के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर अवैध शराब रखने बेचने का मामला दर्ज है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार