सन्नी गर्ग
कैराना।पुलिस ने 36 अवैध अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान कांधला तिराहा पानीपत रोड से 36 अवैध अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।पकड़े गए तीनों युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम अमजद उर्फ अबला पुत्र शाहदीन,सारिक उर्फ घोड़ा पुत्र शाहदीन,मारूफ पुत्र फकरु निवासीगण ग्राम मन्ना माजरा बताये है।पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार