March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

5 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड के साथ युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे शराब की तस्करी एवं निर्माण में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर रामडा रोड स्थित नगर पालिका बारात घर के पास से एक युवक को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5 लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ किया गिरफ्तार।पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शौकीन पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला जामामस्जिद थाना कांधला बताया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!