April 17, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

110 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार,एक फरार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक युवक को 110 ग्राम स्मैक एवं बुलेट मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।एक मौके से फरार।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए गए मादक पदार्थों की तस्करी एवं बरामदगी मैं लिफ्ट अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान सड़क ग्राम अलीपुर से बुलेट बाईक संख्या यूपी 19 एल 4916 पर सवार युवकों की रोक कर तलाशी ली तलाशी में 110 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।जबकि एक युवक मौक़े से हुआ फरार।पुलिस पकड़े गए युवक को कोतवाली ले आई।पकड़े गए युवक ने अपना नाम नदीम उर्फ महिंद्रा पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला गुजरान थाना कांधला व फरार युवक का नाम आमिल पुत्र कामिल निवासी ग्राम लोहीपुर-मालीपुर थाना कांधला बताएं हैं।पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।वही पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!