January 20, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील टिप्पणी करने एवं धमकी देने के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रुप में अश्लील टिप्पणी करने एवं धमकी देने वाले वांछित चल रहे पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील टिप्पणी एवं धमकी देने वाले वांछित चल रहे पूर्व प्रधान शिव कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम पावटी कला को अभियुक्त के घर से किया गिरफ्तार।कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 जुलाई को श्रीपाल पुत्र साधुराम निवासी ग्राम पावटी कला ने शिवकुमार पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम पार्टी कला के विरुद्ध लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रुप में अश्लील टिप्पणी एवं धमकी दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र गौड़,उपनिरीक्षक दिग्विजय,कांस्टेबल योगेंद्र एवं कांस्टेबल मोहित शामिल रहे।

error: Content is protected !!