March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

मूर्ति विसर्जन करने आये 34 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से मौत

सन्नी गर्ग

कैराना।यमुना ब्रिज पर मूर्ति विसर्जन करने आये 34 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से हुई मौत।

रविवार को कैराना यमुना ब्रिज पर मूर्ति विसर्जन करने आए रोहित पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मोहल्ला सुभाष नगर रेलपार कस्बा शामली की मूर्ति विसर्जन करते वक्त यमुना में डूबने से हुई मौत।मूर्ति विसर्जन के दौरान रोहित यमुना के गहरे पानी में डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर युवक का शव यमुना से बाहर निकाला।उधर युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों मचा कोहराम।बताया जा रहा है की 34 वर्षीय रोहित 4 दिन की पूजा पाठ के बाद रविवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में शनिदेव और राहु केतु की मूर्ति विसर्जन करने आया था।

About The Author

error: Content is protected !!