April 30, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें पहुंची मौके पर 11 का निस्तारण

सन्नी गर्ग

कैराना।तहसील सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 शिकायतें आई मौके पर 11 का निस्तारण किया गया।

शनिवार को कैराना तहसील के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई।जिनमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया।ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की आई।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शेष बचे शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कैराना उद्भभव त्रिपाठी, तहसीलदार राजकुमार,बीडीओ जितेंद्र मिश्रा,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा आदि अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

error: Content is protected !!