सन्नी गर्ग
कैराना।भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में भाजपा मंडल कैराना के पदाधिकारियों ने अपने अपने पदों से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा।
बुधवार को कैराना नगर मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंगल के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें नगर मंडल कैराना के सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर द्वारा की जा रही मनमानी का विरोध करते हुए अपने-अपने पदों से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजते हुए कहा है कि जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर द्वारा संगठन के विरुद्ध समानांतर संगठन जिसमें अपराधी प्रवृत्ति के लोग जिनका भाजपा की विचारधारा से कोई संबंध नहीं है और वह लोग दूसरे दलों के एजंडे को लेकर पार्टी का अप्रत्यक्ष नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।ऐसे लोगों को पार्टी में जिले के प्रमुख पदों पर नियुक्त कर पार्टी के सम्मानित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।भाजपा पार्टी मंडल कैराना के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पर मनमानी करने का विरोध करते हुए अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।







More Stories
29 सितम्बर को शहर में निकाली जाएगी भव्य वार्षिक रथयात्रा, शामिल होंगे कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, भजन मंडली, ढोल पार्टी, झाकियां, जगह-जगह होगा स्वागत
शामली: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार