April 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

वाहन चोर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की बाइक व अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कादयान ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान खुरगान चौराहे से चोरी की बाइक स्प्लेंडर फर्जी नंबर प्लेट संख्या एचआर 06 ए एल 8029 व एक अवैध चाकू के साथ एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार।पकड़े गए वाहन चोर ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मुनव्वर पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला सुंदरनगर बताते हुए जानकारी दी है कि उक्त बाइक अभियुक्त द्वारा पानीपत से चोरी की गई थी।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तार एवं बरामदगी के संबंध में कोतवाली कराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

About The Author

error: Content is protected !!