मेरठ जनपद के बहसूमा से संवाददाता मोनू भाटी की रिपोर्ट
डी मोंटफोर्ट एकेडमी में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा 6 के बच्चों को प्रधानाचार्य डॉ समीर वर्मा के दिशा निर्देशन में पंजाब नेशनल बैंक का शैक्षणिक भ्रमण कराया।

इसमें बच्चों ने विद्यालय की उपप्रधानाचार्या नीना पांडे व शिक्षक वर्णिक बंसल के नेतृत्व में बैंकिंग एवं उससे जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। बैंक प्रबंधक व स्टाफ ने जिज्ञासु बच्चों के सभी सवालों के जवाब दिए।

बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैंक में होने वाली रोज की गतिविधियों, पैसा जमा करवाने व निकलवाने, खाता खुलवाने व खाते के लाभ, विभिन्न प्रकार के फार्म भरने, एक बैंक से दूसरे बैंक को राशि स्थानांतरित करने, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्य संबंधी सभी जानकारियां दीं।

बैंक प्रबंधक नितीश राठौर ने विद्यार्थियों को बैंक खाते खुलवाने व धन जमा करने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।
प्रधानाचार्य डॉ समीर वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार