मेरठ जनपदके बहसूमा से संवाददाता मोनू भाटी की रिपोर्ट
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव रामराज में बुधवार शाम को लावारिस गाय मार्केट के छत पर चढ़ गई जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोगों की जमा भीड़ ने दोनों गाय को छत से उतारने की लाख कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बताते चलें कि क्षेत्र के गांव रामराज में बिजली घर के समीप स्थित मार्केट कि छत पर बुधवार देर शाम को दो लावारिस गाय छत पर चढ़ गई। मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने लाख कोशिशों के बाद भी गाय छत से नीचे नहीं उतरी देर रात तक लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन गाय छत से नीचे नहीं उतरी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और यह नजारा लोगों में घंटों आकर्षण का केंद्र बना रहा।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया