November 6, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

ट्यूबवेल के होज में डूबने से हुई एक व्यक्ति मौत

मेरठ जनपद के बहसूमा से संवाददाता प्रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट

बहसूमा। फिरोजपुर गांव में एक व्यक्ति की ट्यूबवेल के होज में नहाते समय पानी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। मृतक का गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर गांव का रहने वाला सेटटी उर्फ राजकुमार पुत्र हरदय सिंह उम्र 30 वर्ष रविवार की दोपहर गांव में ही मेरठ पौड़ी मार्ग पर स्थित प्रवीन की ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गया था जहां पर टुयूबवैल के होज में नहाते समय उस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो शेट्टी के परिवार में उसका बड़ा भाई बिरजे उम्र 50 वर्ष, उससे छोटा भाई मदन उम्र 48 वर्ष तथा छोटा भाई साधु उर्फ मनी उम्र 25 वर्ष हैं। सेटटी के एक भाई बबलू की कुछ वर्ष पूर्व आकस्मिक मौत हो चुकी है। सेटटी के बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है लेकिन वह अविवाहित था। अचानक से सेटटी की मौत से उसके परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने जब मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की बाबत जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सेटटी उर्फ राजकुमार रविवार की दोपहर नहाने से पहले शराब पीकर मौके पर आया था। जिसके बाद वह काफी देर तक टुयूबवैल के होज पर बैठा रहा तथा फिर होज में नहाने के लिए पानी में उतर गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को बताया कि सेटटी काफी देर तक पानी के हौज में नहाता रहा जिसके बाद अचानक से वह होज के अंदर गिर पड़ा और उसकी वहीं पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेटटी के शव को पानी के होज से बाहर निकाला। इसी बीच मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव का पंचनामा भरवाने से इंकार कर दिया। मृतक के भाइयों का कहना था कि यह एक हादसा है इसलिए वह सेटटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मृतक का शव जरूरी लिखा पढ़ी के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय मृतक के शव का गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!