मेरठ जनपद के बहसूमा से संवाददाता प्रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट
बहसूमा। रविवार को बाल शिशु मंदिर स्कूल में बायोस्टेट कंपनी की तरफ से उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹2500 का चेक वितरण किया गये। कार्यक्रम अग्रवाल फर्टिलाइजर्स के बायो जैन बायोस्टेट कंपनी के मालिक एसएम त्यागी एवं रीजनल मैनेजर वैभव शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल एवं रोहित बंसल ने संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की एवं उनको आशीर्वाद दिया एवं साथ में रामराज क्षेत्र से आए जयवीर, विजनपाल मलिक, पंकज खगवाल, नरेश चौहान तथा रामराज क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति विद्यालय प्रांगण में थे। इसके साथ-साथ हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा, श्रीमती वीरेंद्र कौर, श्रीमती पारुल रस्तोगी, श्रीमती प्रभा गुप्ता, परमवीर, मयंक गुप्ता उपस्थित रहे, और साथ ही साथ सहयोगी छात्रों में जयंत निराला, उज्जवल त्यागी सराहनीय कार्य किया।




More Stories
सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सजा वेदांता पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश, 93 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित
एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया