मुजफ्फरनगर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रही हत्या एवं अत्याचार के विरोध में मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की बांग्लादेशयों के द्वारा निर्मम हत्या की जा रही है जो की बहुत निंदनीय एवं अमानवीय है हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करते हैं कि इस अमानवीय कृत्य को अविलम्ब रुकवाया जाए नहीं तो वह समय दूर नहीं है कि भारत की सारी जनता बांग्लादेश के खिलाफ सड़कों पर होगी, श्रद्धांजलि सभा में मृत आत्माओं के प्रति 108 बार राम नाम की माला की गयी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, भीमसेन कंसल, अनिल तायल, विश्व दीप गोयल, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल राकेश कंसल योगेश कुमार सिंघल राहुल गोयल पवन सिंघल पवन बंसल रेनू गर्ग सौरभ मित्तल अजय कुमार सिंगला संजय गुप्ता विपिन सिंगल प्रमोद मित्तल,विपिन गोयल संजीव गोयल अशोक सिंघल पुरुषोत्तम सिंघल शिशु कांत गर्ग जनार्दन स्वरूप शलभ गर्ग अजय सिंघल आलोक अग्रवाल मुकेश गुप्ता शिवकुमार सिंगल, वैभव मित्तल, आशुतोष गुप्ता रजत गोयल, दिनेश गुप्ता, मित्र सेन, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।




More Stories
मुजफ्फरनगर में बुर्कानशीं महिला ने चंद सेकेण्ड में साफ किया कीमती सूट
प्रो0 महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस/फार्मा अन्वेषण मनाया गया
हिरण्यकश्यप पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन