March 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध कब्ज़े के विरोध में जाट महासभा व ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर के युवा महासचिव विनीत कुमार बालियान के नेतृत्व में गांव शदरुद्दीननगर के ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पहुंचकर ग्राम पंचायत की जमीन पर हुए अवैध कब्ज़े को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर दबंगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्ज़ा किया गया है, जिसकी शिकायत पूर्व में संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना को कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे, इसके बावजूद अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे गांव में रोष व्याप्त है और ग्रामीणों को सार्वजनिक उपयोग की भूमि से वंचित होना पड़ रहा है। विनीत कुमार बालियान ने प्रशासन से मांग की कि अवैध कब्ज़ा तत्काल हटाया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि उक्त भूमि पर सरकार द्वारा युवाओं के लिए पार्किंग या पुस्तकालय या फिर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा बनवाई जाए, ताकि गांव के युवाओं को शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, इकबाल सिंह, विकास कुमार, पवन, उदयवीर, संदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

About The Author

error: Content is protected !!