मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड, मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता वृद्धि के लिए कैबिनेट द्वारा स्वीकृत धनराशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि यह निर्णय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुलाकात के दौरान भाकियू अराजनैतिक की ओर से कई महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। संगठन ने औद्योगिक इकाइयों द्वारा RDF के नाम पर नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (MSW) एवं लीगेसी वेस्ट जलाए जाने से उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए आपात स्थिति बताया और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा मेरठ मेडिकल कॉलेज (एलएलआरएम) को पीजीआई/स्वशासी संस्थान घोषित करने, प्रदेश के सभी जनपदों में हाईकोर्ट मामलों की ई-फाइलिंग सुविधा को सुचारु रूप से लागू करने, रियल-टाइम खतौनी में अंश निर्धारण, नाम की त्रुटि सुधार, राजस्व संहिता की धारा-24 के दुरुपयोग पर रोक तथा चकबंदी में तकनीक के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।





More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार