मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल की शादी वाले घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात आने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन (महिला सिपाही) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जहाँ पिता ने मवाना थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर अपहरण का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का प्राथमिक दावा है कि मामला प्रेम-प्रसंग और मर्जी से जाने का हो सकता है।
मामला ग्राम अकबरपुर सादात का है। रविवार शाम को महिला कॉन्स्टेबल की बारात आनी थी, लेकिन सुबह अचानक वह लापता हो गई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पिता का आरोप है कि इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अंकित ठाकुर उनकी बेटी को किडनैप कर ले गया है। पुलिस की जांच और कॉल रिकॉर्ड्सपुलिस की शुरुआती जांच में मामला अपहरण और स्वेच्छा से जाने के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है।

सीडीआर (CDR) रिपोर्ट: पुलिस ने कॉन्स्टेबल और आरोपी अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली हैं, जिससे पुष्टि हुई है कि दोनों के बीच पहले से बातचीत हो रही थी। कथित फोन कॉल: पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला सिपाही ने घर के एक नंबर पर फोन किया और कहा कि वह बालिग है, अपना अच्छा-बुरा समझती है और अपनी मर्जी से जा रही है। हालांकि, पिता इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
आरोपी का आपराधिक इतिहासआरोपी अंकित ठाकुर मवाना थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। मई 2025 में उसने साथियों के साथ मिलकर एक शराब ठेके पर लूट की थी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद वह जेल गया था।हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। बेटी के लापता होने और शादी टूटने की कगार पर पहुँचने के कारण पिता की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि “पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की 3 टीमें गठित की गई हैं जो सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही हैं। जल्द ही महिला सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार