April 4, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

Mela – A Talent Carnival में युवाओं के दिलों पर छाए पॉप सिंगर अमित सैनी रोहतकिया

मुजफ्फरनगर: न्यू मैक्स सिटी पहुंचे हरियाणा के पॉप सिंगर अमित सैनी रोहतकिया, उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब। यह भव्य कार्यक्रम “Mela – A Talent Carnival” के अंतर्गत “Sapno Ki Uddan” संस्था के Founder Akki Rap King (Akshay Kumar) एवं Co-Founder Anjali Uttreja Gupta द्वारा आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम उस समय उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जब हरियाणा के लोकप्रिय पॉप सिंगर और युवाओं के दिलों की धड़कन अमित सैनी रोहतकिया दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर स्थित निर्माणाधीन न्यू मैक्स सिटी पहुंचे। उनके आगमन पर न्यूमैक्स सिटी के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल ने पटका पहनाकर स्वागत किया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक पहले से ही वहां मौजूद थे और अपने पसंदीदा सिंगर की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। जैसे ही अमित सैनी रोहतकिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया।

तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी सिंगिंग और चुटीले अंदाज से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और अपने लोकप्रिय गीतों की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह आयोजन खास तौर पर बच्चों के हुनर को मंच देने के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम का सफल संचालन Sapno Ki Uddan Team के सहयोग से संभव हो सका। Sapno Ki Uddan Team में प्रियांश तोमर, लक्ष्य भारद्वाज, अतिन सेठी आकांक्षा,गौरी खुराना,मोहित मेंहदियांन आदि मौजूद रहे। इस दौरान अमित सैनी रोहतकिया ने Founder Akki Rap King के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सपनों को उड़ान देने का काम करते हैं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए प्रशंसक मौजूद रहे। न्यू मैक्स सिटी में हुआ यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के लोगों के लिए एक यादगार शाम बन गया।

About The Author

error: Content is protected !!