शामली। पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने गए युवक और परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया गया। वही कार चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। दरअसल मेरठ जनपद के मीनाक्षीपुरम निवासी अजय पुनिया की शादी 20 फरवरी 2020 को मुज़फ्फरनगर जनपद के फुगाना निवासी स्वर्गीय कृष्णपाल की पुत्री पूनम मलिक से हुई थी। जहाँ उन्हें एक पुत्री हुई। पीडित अजय पुनिया का आरोप है कि उसकी पत्नी पूनम का शादी से पहले से ही सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र निवासी अचिन पुनिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहाँ अजय के कई बार समझाने के बावजूद उसकी पत्नी पूनम ने अपनी हरकते नही बदली और 26 नवम्बर 2022 को पुत्री शिवी को साथ लेकर मायके चली गयी। कई बार मनाने के बावजूद वह वापस नही आई। इसके बाद अजय और उसके परिवार को पता लगा कि पूनम 10 फरवरी 2026 को शामली के किसी मंडप में दूसरी शादी अचिन पुनिया से कर रही है। जबकि उनके बीच अभी तक तलाक नही हुआ है और उनका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद अजय अपने माता पिता के साथ शामली के बलभद्र के पीछे स्थित मंडप में शाम साढ़े पांच बजे पहुंचा तो आरोप है कि अचिन ने उसके पिता के सिर पर पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य लोगो ने भी मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद अचिन और पूनम गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। वही उसके पिता पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुँचे और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। वही पुलिस ने घायल को मेडीकल के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।




More Stories
मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे शहर में गूंजेंगे जयकारे
सम्राट इंटर कॉलेज की कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार