April 19, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेडा में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेडा में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेडा में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

मुजफ्फरनगर।(युसुफ अब्बासी)। वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा की गई महत्वपूर्ण खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है। विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान दिवस पर एक नाटक प्रस्तुत किया जो कि हमें पेड़ों को कटने से बचाने का संदेश देता है।विद्यालय के प्रबंधक श्री सुशील सिंह आर्य ने बताया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है तथा इसके माध्यम से समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपने प्रयोग करने और नहीं खोजने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पढ़ती है।उन्होंने विद्यार्थियों को अंधविश्वास से दूर रहकर विद्यालय के साइंस अध्यापिका श्रीमती निकिता जी ने भी बच्चों को विज्ञान की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया और उसके महत्व को बताया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता सैनी वे गुंजन तोमर प्रीति रानी ने भी बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त वेदांता परिवार का सहयोग रहा

About The Author

error: Content is protected !!